Breaking News

फतेहपुर में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली से महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश

फतेहपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की गई।

अभियान के तहत पुलिस विभाग की महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, सहायता सेवाओं और प्रोबेशन कार्यालय के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

इसके अलावा शासन की महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता रैली के साथ गोष्ठियों, स्कूटी रैली और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, मिशन शक्ति प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के किशुनपुर में सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर एसटीएफ की कथित कार्रवाई से मचा हड़कंप

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर कस्बे में सर्राफा कारोबारी रमेश अग्रवाल के यहां एसटीएफ की कथित दबिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *