Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

फतेहपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए शोरूम की शुरुआत, विधायक विकास गुप्ता ने किया उद्घाटन

फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रुद्रांश ईवी मोटर्स का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयाह शाह क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर नए शोरूम का शुभारंभ किया और संचालक मंडल को बधाई दी।

विधायक विकास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती ईंधन दरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन विकल्प मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

शोरूम के संचालक सचिन अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमतों पर आधुनिक, उच्च गुणवत्ता वाले और बेहतर माइलेज देने वाले इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वाहनों की बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए शोरूम पर सर्विस की पूरी व्यवस्था भी रहेगी।

उद्घाटन के अवसर पर शिवाबाबू अग्रहरि समेत कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नए व्यवसाय की सफलता के लिए संचालक परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उमा अग्रहरि, नेहा अग्रहरि, अंशु अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, कृष्ण बिहारी, विजयभान, रविशंकर अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *