Breaking News

खागा में सोते समय पिता-पुत्र को सांप ने डसा, 10 साल के अंशु की इलाज के दौरान मौत

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही बिस्तर पर सो रहे पिता-पुत्र को छत से गिरे जहरीले सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत में 10 वर्षीय बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी सुनील तिवारी बुधवार रात अपने 10 वर्षीय पुत्र अंशु तिवारी के साथ कमरे में एक ही बेड पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक छत से एक जहरीला सांप नीचे गिरा और उसने पिता-पुत्र दोनों को डस लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।

अस्पताल में अंशु की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में बालक का करीब दो दिन तक उपचार चला, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

अंशु खखरेरू स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। मासूम की मौत से मां-बाप समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *