Breaking News

धाता सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को फल बांटकर सेहत के प्रति किया जागरूक

धाता, फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर परिवार के साथ स्वयं महिला को भी विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान फल और हरी सब्जियां जरूरी हैं। इनके सेवन से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच और टीकाकरण कराना चाहिए। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक टीके भी समय से लगवाने चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

चिकित्सक ने बताया कि संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और नियमित स्वास्थ्य जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई परेशानियों से बचाव किया जा सकता है। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

इस मौके पर देवेश त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, मुकेश सिंह समेत स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए शोरूम की शुरुआत, विधायक विकास गुप्ता ने किया उद्घाटन

फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रुद्रांश ईवी मोटर्स का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *