Breaking News

मोदी का विजन: गरीब, किसान, नारी और युवा—विकसित भारत की चार मज़बूत नींव

 

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान – इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा तथा सरकार देशभर में इन्हें मजबूत करने में लगी है। श्री मोदी सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिक्किम 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है। हर राज्य की अपनी विशेषताएं हैं। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकास के केन्द्र में रखा है।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सिक्किम में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया और कहा कि सिक्किम पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की एक चमकती गाथा बन रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पिछले एक दशक से बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, जिसका यहां के लोग अनुभव कर रहे हैं।

दस वर्षों में इस क्षेत्र में सम्पर्क सुविधाओं का विकास हुआ है। राज्य में 400 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है और सैंकड़ों किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेतु बनने से भी सिक्किम का सम्पर्क बढ़ा है तथा गंगटोक और बागडोगरा के बीच आवागमन में आसानी हुयी है। श्री मोदी ने सिक्किम के किसानों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह राज्य जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि राज्य से जैविक मिर्च की पहली खेप मार्च में विदेश भेजी गयी है और भविष्य में ऐसे अनेक उत्पाद हैं जो विदेश भेजे जायेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सिक्किम दुनिया में अपने जैविक तरीके से तैयार मछलियों के लिए भी जाना जायेगा। राज्य में सोरेंग जिले में केन्द्र सरकार के सहयोग से जैविक मत्स्य पालन संकुल का विकास किया जा रहा है और दुनिया में जैविक तरीके से उत्पादित मछलियों की बहुत अधिक मांग है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और सिक्किम सरकार पूरे तालमेल के साथ विकास कार्य में लगे हैं।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें बंद होंगी, CM विजय का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *