Breaking News

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना सुल्तानपुर घोष में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/2026, धारा 69/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र भोला सिंह, निवासी ग्राम सोनावरदेई मजरे कोड़ा वर, थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह और कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई मजरे कोर्रा कनक में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *