Breaking News

कल्याणपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

फतेहपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से अपराध जगत में हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अगस्त को थाना कल्याणपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु.अ.सं. 71/2026, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शिवम यादव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव पुत्र राममनोहर यादव निवासी पानीखेड़ा मजरे मौहार, थाना कल्याणपुर का आपराधिक इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना कल्याणपुर में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं, आर्म्स एक्ट तथा चोरी और लूट से संबंधित धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके बाद वर्ष 2026 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी राहुल यादव, मुख्य आरक्षी उमेश चौरसिया, आरक्षी शशि शर्मा और आरक्षी शिव सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई मजरे कोर्रा कनक में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *