Breaking News

फतेहपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई मजरे कोर्रा कनक में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार उरई मजरे कोर्रा कनक गांव निवासी साहिल सिंह की पत्नी नेहा सिंह ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि नेहा की शादी 5 मई 2026 को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *