Breaking News

इश्क में खून की साजिश: पत्नी-पति ने मिलकर रचा कत्ल, एक चूक से खुला राज!

 

मुजफ्फरनगर: जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति और दो अन्य साथियों संग मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया था. बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला, उसके पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक की शव, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और एक बाइक भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाने के गांव खाई खेड़ा में 23 मई को गांव के रहने वाले धनवंत पुत्र इलामचंद ​​​​​​की पुरकाजी थाने में धनवंत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला धनवंत आखिरी बार सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव में देखा गया था. जिसके बाद पुलिस को पता चला कि धनवंत का एक महिला से अफेयर था, फिर मोबाइल की कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अंबेहटा गांव में दबिश दी.

जहां तीन संदिग्धों सुषमा, उसके पति रविंद्र और शुकेश को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो सुषमा ने पुलिस को बताया कि उसका धनवंत के साथ प्रेम प्रसंग था. करीब एक साल पहले वह उससे अलग हो गई थी. इसके बावजूद धनवंत बार बार उस पर मिलने का दबाव बना रहा था. यह बात सुषमा के पति रविंद्र को पता चला तो उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

इसके बाद सुषमा ने 23 मई की शाम को धनवंत को फोन कर अंबेहटा गांव स्थित अपने घर बुलाया और वहां रविंद्र, सुषमा और शुकेश ने मिलकर हथौड़े से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे में भरकर गाड़ी में डाला और कुटेसरा नहर में धनवंत शव को फेंक दिया.  मामले में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश मुख्य कारण है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है. मामले में चौथा आरोपी अभी फरार है और फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

सपा सांसद इकरा हसन का दर्दनाक खुलासा: भरी सभा में कहा गया ‘मुल्ली’ और ‘आतंकवादी’, सांसद ने जताई असहायता

  मुजफ्फरनगर के कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के साथ अभद्र भाषा और अमर्यादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *