मुंब्रा में एमआईएम पार्टी के वार्ड नंबर 26 के नगरसेवक सैफ़ पठान और उनकी टीम वार्ड नंबर 30 के सभी नगरसेवकों के साथ मिलकर बीती रात
एमएम वैली हकीम अजमल खान हॉस्पिटल का दौरा किया। सैफ़ पठान ने इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी सेहत और ज़रूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ से विस्तार से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गई और यह देखा गया कि किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। नगरसेवकों ने यह भी सुझाव दिया कि नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। इसके अलावा, पीपीपी(पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत चल रहे अस्पताल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए कि वे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। एमआईएम नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करती रहेगी।

News Wani