Breaking News

अज्ञात कारणों से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

– किसान का रोकर बुरा हाल
– धू-धूकर जलती गेहूं की फसल।
खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव में सोमवार को खेत में रखी पांच बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग अज्ञात कारण से लगी। गांव निवासी किसान विमलेश कुमार के खेत में पांच बीघे फसल के बोझ रखे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से गांव के किसान को करीब 75 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। किसान की फसल अचानक आग लग गई। सूखी फसल के बोझ आग में बदल गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। पहले ही दमकल टीम मौके पर आग को काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि किसानों की फसल का सही मुआवजा नहीं मिला तो सीएम तक शिकायत की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *