Breaking News

व्यक्ति के गलत बैंक खाते में ट्रान्सफर हुए 05 हजार रुपये को नरैनी पुलिस ने कराया वापस

बांदा।पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति के गलत बैंक खाते में ट्रान्सफर हुए 05 हजार रुपये को वापस कराया गया । गौरतलब हो कि थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम लोधिनपुरवा अंश बरकोला कला के रहने वाले अभिषेक सिंह का पेटीएम से 05 हजार रूपए का गलत ट्रांजेक्शन हो गया था । जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना नरैनी में दी गयी थी । जिस पर थाना नरैनी की साइबर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा कर 05 हजार रूपए पीड़ित के बैंक खाते मे वापस कराया गया । आवेदक द्वारा पैसा वापस मिलने पर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया ।

वापसी कराने वाली पुलिस टीम में
1.नि0 अपराध श्री रामकिशोर सिंह
2.क0ऑ0 अनिल सिंह यादव
3.का0अनुराग यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *