Breaking News

एसपी ने योगा शिविर का किया शुभारंभ

– स्वस्थ शरीर व सकारात्मक सोच का दिया संदेश
– योगा शिविर में भाग लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित एक दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किया। उन्होंने स्वयं योगाभ्यास कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शिविर के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने योगाचार्य को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। योग शिविर का आयोजन सकारात्मक स्वास्थ्य, तनावमुक्त जीवन और पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ‘रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सिलाई व ड्रेस मैटेरियल की सुविधा

– महिलाओं को मिलेंगे डिजाइनर परिधान व सिलाई की बेहतर सुविधा – शाॅप का फीता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *