Breaking News

धड़ल्ले से सज रही जुएं की फड़, उठ रहे सवाल

– जुआं खेलते जुआंड़ी।
असोथर, फतेहपुर। थाना असोथर क्षेत्र में अवैध जुएं के कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र के कठौता एवं मैकुवापुर गांवों में कथित रूप से बड़े पैमाने पर जुए की फड़ संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन-रात चिट-पट के खेल में लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है, जिससे युवा वर्ग जुए की लत का शिकार होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जरौली चौकी और सरकंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में जुआरी जुटते हैं। आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधि संचालित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मामले में जब सरकंडी चौकी प्रभारी धीरज जायसवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी जुए की फड़ की जानकारी नहीं है। वहीं जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव ने बताया कि पुलिस समय-समय पर दबिश देती है, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही जुआरी मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी असोथर रामशंकर सरोज ने कहा कि जुआड़ियों के विरुद्ध जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध जुए के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *