Breaking News

बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने की भव्य पुष्पवर्षा, कालू कुआँ में श्याम भक्तों को बांटे फल

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर को बांदा शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह के बीच आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे शहर में बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने भी सहभागिता की। उन्होंने निशान यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पुष्पवर्षा के दौरान श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, शहर के कालू कुआं क्षेत्र में प्रवीण सिंह ने निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने बाबा खाटू श्याम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर प्रवीण सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं की सेवा करना आत्मिक संतोष प्रदान करता है। ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति और समस्त श्याम भक्तों को बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

तिंदवारी थाने की नई जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में आए आनंद कुमार, अपराधियों पर सख्ती के दिए संकेत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *