Breaking News

देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाले रामपाल बाबा के खिलाफ सनातनियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को बांदा में हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध जताया। आक्रोशित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संत रामपाल और उनसे जुड़े प्रचार माध्यमों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संत रामपाल से संबंधित पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में सनातन धर्म के देवी-देवताओं, धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या और अन्य संतों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। संगठन के लोगों का कहना है कि इस तरह की सामग्री से सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की मूल धार्मिक ग्रंथों से तुलना कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी तरह का कानूनी अपराध सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

संगठन ने प्रशासन से यह भी मांग की कि जिले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने कहा कि धार्मिक विषयों पर टिप्पणी करते समय मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखा जाना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

तिंदवारी थाने की नई जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में आए आनंद कुमार, अपराधियों पर सख्ती के दिए संकेत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *