Breaking News

कॉन्टैक्टलेंस पहनकर सोने से एक आंख की गई रौशनी

 

अमेरिका के फ्लोरिडा में 21 साल के माइक क्रमहोल्ज के आंख की रोशनी इसलिए चली गई क्योंकि वो कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सो गए। क्रमहोल्ज सालों से लेंस का इस्तेमाल कर रहे थे और इससे होने वाले इन्फेक्शन के बारे में अच्छी तरह जानते भी थे।

इसके बावजूद एक दिन काम से लौटने के बाद वो लेंस निकाले बिना ही सो गए। अगले दिन उठे तो दाईं आंख में खुजली और रेडनेस की समस्या हुई। पहले तो क्रमहोल्ज को लगा कि मामूली इन्फेक्शन है मगर प्रॉब्लम बढ़ती जा रही थी।  क्या कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से आंखों की रोशनी जा सकती है, कॉन्टैक्ट लेंस चुनते हुए क्या सावधानी बरतनी चाहिए और लेंस पहनने से क्या-क्या प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

गलत तरह से कॉन्टैक्ट लेंस पहनने पर आंख में बहुत सारी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं जिसमें इन्फेक्शन और कोर्नियल अल्सर शामिल हैं। कोर्नियल अल्सर से आंख में जख्म हो जाता है। इससे इंसान की आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

इस मामले में पेशेंट को आंख में अकैंथअमीबा कैराटाइटिस नाम की एक रेअर बीमारी हुई थी। यह बीमारी एक माइक्रोस्कोपिक अमीबा अकैंथअमीबा की वजह से होती है। अकैंथअमीबा एक पैरासाइट है।

गंदे पानी के संपर्क में आने से ये पैरासाइट आंख में आ जाता है। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों में यह बीमारी कॉमन है क्योंकि लेंस के जरिए आंख में गंदगी आसानी से जा सकती है।

About NW-Editor

Check Also

“बेटी के दांत का X-ray कराने ले गई मां: रिपोर्ट देखकर चौंके डॉक्टर; पकड़ में आई लड़की की चोरी”

बच्चे अक्सर माता-पिता से छुप-छुपकर ऐसी शरारतें करते हैं जिसकी वजह से माता-पिता को चिंता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *