Breaking News

“बकरीद को लेकर जैतीपुर थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील”

शाहजहांपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर पर आगामी त्यौहार बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। बैठक के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, नमाज स्थलों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व्यवस्था तथा त्योहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया गया। थाना पुलिस द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमण एवं सतर्क निगरानी की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

About NW-Editor

Check Also

बुढ़वा मंगलवार पर हुए भंडारे, एकता की दिखी मिसाल

– बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना – भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *