माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी बृजेंद्र सिंह 22 पुत्र मुनेश सिंह और उसका दोस्त कल्लू 24 मंगलवार देर शाम किसी काम से रामपुरा गए थे। वहां से देर रात बाइक से जालौन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सहाव मोड़ पर किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत मदद का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
हालांकि, गंभीर चोटों के कारण बृजेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
News Wani
