Breaking News

पुलिस ने 21 लाख रूपए के 137 मोबाइल खोजकर लौटाए

– सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली बड़ी सफलता
– एएसपी ने वास्तविक स्वामियों को सौंपे मोबाइल
– वास्तविक स्वामियों को मोबाइल सौंपते एएसपी ज्ञान प्रकाश राय।
फतेहपुर। खोए हुए मोबाइल की तलाश में परेशान लोगों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब पुलिस ने करीब 21 लाख रुपये कीमत के 137 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। एएसपी ने बताया कि जनपद में गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की जाती है। इससे पहले 12 मई को भी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए गए थे। पिछले लगभग बीस दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित 137 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब किसी गुमशुदा मोबाइल का दोबारा उपयोग शुरू होता है अथवा वह किसी अन्य नेटवर्क पर सक्रिय होता है तो सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस को अलर्ट प्राप्त होता है। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाती है। इस सफलता के पीछे जनपदीय सीसीटीएनएस टीम और सभी थानों में तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों की मेहनत और तकनीकी दक्षता रही।

थानावार बरामद मोबाइल: कोतवाली 15, मलवां 10, हुसैनगंज 04, बिंदकी 20, कल्यानपुर 03, बकेवर 02, जहानाबाद 02, औंग 03, खागा 09, खखरेरू 01, सुल्तानपुर घोष 07, किशनपुर 09, धाता 03, थरियाव 09, असोथर 05, हथगांव 05, राधानगर 10, जाफरगंज 07, गाजीपुर 07, ललौली 03 तथा चांदपुर 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सीसीटीएनएस टीम को मिला सफलता का श्रेय: मोबाइल बरामदगी अभियान में जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थाना स्तरीय सीसीटीएनएस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी संसाधनों और सतत मॉनिटरिंग के दम पर पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल कर जनता का विश्वास और मजबूत किया है।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *