Breaking News

12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के, अभियान में जुटें कार्यकर्ता: अन्नू

– भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई मासिक बैठक
– जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारियां
– मासिक बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य।
फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरूवार को जून माह की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा की गई। जून माह की संगठनात्मक बैठक में आगामी अभियानों कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अन्तर्गत पांच जून से इक्कीस जून के मध्य विभिन्न प्रकार के सामाजिक आयामों के कार्यक्रम आयोजित होने हैं जिसमें पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में मधुराज विश्वकर्मा व प्रसून तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आठ जून से चौदह जून के बीच चलने वाले विशेष जन सम्पर्क कार्यक्रम में कुलदीप भदौरिया, सुमित द्विवेदी स्वच्छता कार्यक्रम में विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह व प्रगति पथ यात्रा की जिम्मेदारी अरिमर्दन सिंह को प्रदान की गई है। तेरह जून को प्रस्तावित जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह द्वारा पूर्ण किया जायेगा। ब्लाक स्तर पर होने वाले जन कल्याण शिविर जो 14 से 16 जून के मध्य होने हैं। उक्त की जिम्मेदारी पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाई जायेगी। 17 जून को होने वाले जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को सुनीता गुप्ता व प्रदीप गर्ग की जिम्मेदारी में पूर्ण होंगे व 17 जून को ही आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की जिम्मेदारी पुष्पराज पटेल के साथ अजय सिंह रिंकू लोहारी द्वारा निभाई जायेगी। 19 जून को जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यक्रम को नीरज सिंह व विजय प्रताप सिंह की देखरेख में होगी। अभियान के अन्तिम कार्यक्रम 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में कमलेश योगी, रेखा सरोज के साथ राजेश जनसेवक अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। सम्पूर्ण अभियान की जिम्मेदारी जिला संयोजक के रूप में पर्यवेक्षण के साथ उदय लोधी द्वारा की जायेगी। मासिक बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी व सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

– चेयरमैन ने सोसाइटी का विस्तार कर की नामो की घोषणा – शपथ ग्रहण करती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *