Breaking News

अल्पसंख्यक कांग्रेस के पुनर्गठन की कवायद तेज

– प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी ने की संगठनात्मक समीक्षा
– कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी का स्वागत करते पार्टीजन।
फतेहपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी के जनपद आगमन पर अल्पसंख्यक विभाग की संगठनात्मक संरचना की समीक्षा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज ने किया। बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के रिक्त पदों को भरने तथा सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, शहर चेयरमैन शकील अहमद, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सलीम खान, मीडिया जिलाध्यक्ष आमिर उज्जमा खान, शकीला बानो, आरिफ अली, मनरेगा जिला महासचिव शहाब अली, प्रदेश सचिव मोहम्मद आलम, मोइन चौधरी, राजा खान, शहर महासचिव अल्पसंख्यक नफीस खान, रमजान अली समेत आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक़ ने सामाजिक एवं राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने आबादी के आधार पर संगठन में युवाओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं तथा गांधी-नेहरू विचारधारा से जुड़े लोगों को प्रमुख जिम्मेदारियां देने की वकालत की। उन्होंने संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए गांधीवादी विचारधारा के विपरीत कार्य करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर संगठन से अलग करने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा पशु क्रूरता अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने, गौशालाओं के संचालन एवं संरक्षण के लिए नियामक प्राधिकरण गठित करने तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अन्याय, शोषण, नफरत और लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की तर्ज पर विशेष कानून बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इन प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित करते हुए प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी से उन्हें कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

– चेयरमैन ने सोसाइटी का विस्तार कर की नामो की घोषणा – शपथ ग्रहण करती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *