Breaking News

रेडक्रास सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

– चेयरमैन ने सोसाइटी का विस्तार कर की नामो की घोषणा
– शपथ ग्रहण करती रेडक्रास सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी।
फतेहपुर। रेडक्रास भवन में गुरूवार को रेडक्रास सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात शहाबुद्दीन व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पवन पालीवाल विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम प्रयागराज, चित्रकूट मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा भारत माता व रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डुनेन्ट के चित्रों में माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। चेयरमैन व कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बैज अलंकृत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तत्पश्चात जिला क्षय रोग अधिकारी ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर विशिष्ट अतिथि ने कार्यकारिणी के अन्य नौ सदस्यों वाइस चेयरमैन डॉ विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मोहन ज्योति, सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह, शैलेंद्र अग्निहोत्री, संजय कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण अवस्थी एडवोकेट, चैतन्य कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ अनुराग ने रेडक्रास सोसाइटी के विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल, सलाहकार, प्रबंध समिति, चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, अधिवक्ता समिति, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट समिति, पैथोलॉजी समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, मीडिया प्रभारी, सदस्यता प्रमुख, सोशल मीडिया, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, एनजीओ प्रकोष्ठ, योग परामर्श, युवा प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, नारी शक्ति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक, प्रधान संघ सहित बिंदकी संयोजक लक्ष्मी चंद्र ओमर, सह संयोजक अनूप अग्रवाल व खागा के संयोजक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहसंयोजक योगेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय के नामों की घोषणा की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में डॉ अनुराग के नेतृत्व में अभूतपूर्व सेवाएं दी गईं और अब इस बार पुनः फतेहपुर में निश्चित रूप से रेडक्रास के माध्यम से अनगिनत सेवाएं होगी। इस अवसर पर सुधाकर अवस्थी, आनन्द स्वरूप रस्तोगी, महेंद्र शुक्ल, प्रहलाद सिंह गौतम, डीके पांडेय, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, आशीष गौड़ एडवोकेट, विजयशंकर मिश्र, आरके शुक्ल, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रणवीर सिंह, राजीव श्रीवास्तव सहित सभी आजीवन सदस्य एवं प्रमुख सहयोगी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, डॉ केके पांडेय, अभिनव श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, गोरेलाल, पुनीत वीर विक्रम उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अल्पसंख्यक कांग्रेस के पुनर्गठन की कवायद तेज

– प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी ने की संगठनात्मक समीक्षा – कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *