Breaking News

गुप्ता एंड कंपनी पर अभद्र टिप्पणी करने से व्यापारी नाराज

– एसपी को सौंपा पत्र, कार्रवाई की मांग
– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में गुप्ता एण्ड कंपनी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। व्यापारियों ने एसपी को मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई। संचालन महासचिव राजेश सोनी ने किया। बैठक में सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाने वाले ने ब्लाग पर गुप्ता एंड कम्पनी पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए अनेक कमेन्ट किये। जिसको केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन कतई बर्दाश नहीं करेगा। इस विषय का मांग पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को आदेशित करते कार्यवाही का आश्वासन दिया। चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जनपद के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा करना एसोसिएशन का कर्तव्य है। किसी भी व्यापारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने कहा कि अवैधानिक टिप्पणी करने वालों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। महासचिव राजेश सोनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य राष्ट्रहित समाजहित जनहित व्यापारहित हैं। जिसे हम सब मिलकर निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संगठन मंत्री पद्मेश यादव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *