Breaking News

पालिका के भ्रष्टाचार की जांच न हुई तो सीएम तक जाएंगे: प्रवीण

– सरकारी योजनाओं की लीपापोती कर रहा नगर पालिका प्रशासन
– समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय।
फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने नगर पालिका परिषद फतेहपुर में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी एवं पक्षपातपूर्ण ठेका आवंटन की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रवीण पांडेय ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन सरकारी योजनाओं की लीपापोती करने में जुटा है तथा विकास कार्यों के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में वर्षों से अधिकांश लाभकारी ठेके एक ही ठेकेदार एवं उसकी फर्मों को दिए जाते रहे हैं। उन्होंने नाला सफाई, नलकूप बोरिंग, सड़क एवं नाली निर्माण, रेन बसेरा, जाड़े में अलाव तथा चूना छिड़काव जैसे कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने की आशंका व्यक्त की। शिकायती पत्र में हाल ही में पांच बड़े नालों की सफाई को लेकर हुए विवाद को भी कथित कमीशनबाजी एवं हिस्सेदारी का खेल बताया गया है। प्रवीण पांडेय ने कहा कि लगभग 78 लाख रुपये के नाला सफाई कार्य व 57 लाख रुपये की प्रस्तावित पोकलैंड मशीन खरीद को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में पहले से पर्याप्त संसाधन एवं कर्मचारी उपलब्ध होने के बावजूद बाहरी ठेके जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका एवं सदर राजस्व प्रशासन पर तालाब मुक्त अभियान को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जल संरक्षण एवं सार्वजनिक भूमि से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। प्रवीण पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री तक मामला ले जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सत्याग्रह एवं अनशन कर अपनी माटी और जनहित के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

About NW-Editor

Check Also

नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चला अभियान

– 48 वाहनों के ई-चालान, 4.50 लाख का जुर्माना; डंपर सीज – टोल प्लाजा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *