Breaking News

व्यापार मंडल ने मातृ शक्तियों को किया सम्मानित

– मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा: मनोज
– मातृ शक्तियों को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष मनोज साहू।
फतेहपुर। मातृ दिवस पर रविवार की दोपहर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रोडवेज बस स्टॉप पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में राधा देवी एवं माया देवी को माला पहनाकर साड़ी भेंट की गई उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मनोज साहू ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। जीवन का हर दिन मां को समर्पित होता है, लेकिन मातृ दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान करना गर्व की बात है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि मां की सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जय किशन उर्फ जैकी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एवं पुष्कर साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *