Breaking News

फतेहपुर में आशाओं का भुगतान को लेकर विरोध, 7 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

फतेहपुर। हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत समस्त आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न कार्यों के भुगतान को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 7 अक्टूबर से आशाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी।

आशाओं का कहना है कि सरकार ने कोविड-19 के दौरान आशाओं द्वारा किए गए कार्य के लिए घोषित एक हजार रुपये की धनराशि का भुगतान नहीं किया है। इसी तरह कुष्ठ रोग, टीबी, स्कैनिंग, फाइलेरिया, नसबंदी, संचारी रोग, आशा आईडी, आयुष्मान कार्ड, सी-बैंक सहित कई अन्य कार्यों की प्रोत्साहन राशि भी लंबे समय से लंबित है।

ज्ञापन में कहा गया है कि आशा आईडी के सृजन के लिए 1 जनवरी 2023 से किए गए कार्य के आधार पर भुगतान का आदेश जारी किया गया था, लेकिन भुगतान के समय वर्ष 2023 के बजाय केवल वर्ष 2024 का अधूरा भुगतान किया गया। वहीं, जेएसवाई और नसबंदी का भुगतान भी लंबे समय से नहीं हुआ है।

आशाओं ने अपनी प्रमुख मांगों में प्रत्येक आशा को 26 हजार रुपये मानदेय दिए जाने, प्रत्येक उपकेंद्र पर एएनएम के साथ आशाओं की उपस्थिति दर्ज कराने, सभी आशा संगिनियों को 30 हजार रुपये मानदेय दिए जाने तथा 50 लाख रुपये तक का बीमा किए जाने की मांग शामिल की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आशा संघ की अध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव आशा तिवारी, कामना गौड़, सहोदरा, शीला संगिनी, श्याम सुंदरी, यमुना देवी, रंजना धनपत, सुनीता देवी, हेमलता, ऊषा देवी, सीमा देवी, रूपा देवी, मालती देवी, माया देवी, रीतू देवी, रेखा देवी, साधना देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, किरण देवी, कलावती, सीता देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, सपना देवी, कांती देवी समेत अन्य आशाएं और आशा संगिनियां मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 12, 14 और 16 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह, 995 जोड़ों के लिए प्रशासन ने तय किए आयोजन स्थल

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में इस बार 995 जोड़ों के हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *