Breaking News

न्यूयॉर्क में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या: पिज्जा डिलीवरी का करता था काम; कारोबारी के बाद अब भारतीय युवक की हत्या

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पंजाब के रहने वाले 27 वर्षीय गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ब्रुकलिन इलाके में पिज्जा डिलीवरी का काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे पुलिस को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक युवक को कई गोलियां लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप को गंभीर रूप से घायल हालत में पाया।

गुरदीप को तत्काल वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में लूट की कोशिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बेहतर भविष्य की उम्मीद में गया था अमेरिका

गुरदीप सिंह पंजाब के बेगोवाल इलाके के रहने वाले थे। परिवार के मुताबिक, वह करीब 13 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गए थे। विदेश जाने के लिए परिवार ने कर्ज भी लिया था। अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई तरह की परेशानियों का सामना किया, लेकिन मेहनत जारी रखी।

पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहे थे। अचानक हुई उनकी हत्या की खबर से पंजाब में परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने भारत सरकार से गुरदीप का शव जल्द पंजाब लाने में मदद करने और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

न्यूयॉर्क में गुरदीप सिंह की हत्या से पहले अमेरिका के टेनेसी में भी एक भारतीय मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अमेरिका में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

गुरदीप सिंह हत्याकांड में पुलिस आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

About NW-Editor

Check Also

AI की गलत रिपोर्ट से टल गया बड़ा सैन्य संकट: चीनी जहाज को परमाणु उपकरण ले जाने वाला समझ बैठी अमेरिकी सेना

अमेरिका और चीन के बीच तनाव को गंभीर सैन्य टकराव में बदलने से एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *