Breaking News

बाबा बागेश्वर की भव्य शोभायात्रा में दिखी कसौंधन वैश्य समाज की एकजुटता, मेधावियों और बुजुर्गों को किया सम्मानित

फतेहपुर। कसौंधन वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को समाज के इष्टदेव बाबा बागेश्वर की झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। पटेल नगर चौराहा से निकली शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात एक मैरिज हॉल में विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने बाबा बागेश्वर का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर मेधावी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अध्यक्ष अजय कुमार (सद्दाम) एवं जिला महामंत्री रमाशंकर कसौंधन ने कहा कि समाज को एकजुट और मजबूत बनाने के साथ ही निर्बल एवं असहाय लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर रामकिशोर, रामनारायण, प्रेमचंद्र, रामबाबू, राहुल, अशोक, बिल्लू, रामभवन, रुद्र शंकर, आयुष, महेश कसौंधन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

धान की कटाई के दौरान सियार का हमला पड़ा भारी, कानपुर में उपचार के दौरान किसान ने तोड़ा दम

फतेहपुर। धान की फसल काटने खेत गए किसान और उसकी पत्नी पर सियार ने हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *