Breaking News

रणबीर कपूर ने पैपराजी को लगाई फटकार, आलिया भट्ट को भीड़ से निकालकर कार तक पहुंचाया

मुंबई में शनिवार रात रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और निर्देशक संजय लीला भंसाली एक साथ नजर आए। चारों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के बाद फोटो सेशन के दौरान रणबीर की एक पैपराजी से बहस जैसी स्थिति बन गई।

दरअसल, फोटो खिंचवाते समय संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटने लगे। रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और सभी को साथ में तस्वीर लेने के लिए कहा। इसके बाद रणबीर, आलिया, विक्की और भंसाली ने एक साथ पोज दिए।

फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे। इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहता रहा। इस पर रणबीर ने पीछे मुड़कर उसकी ओर इशारा करते हुए कहा, “बहुत बोल रहा है तू।”

आलिया को भीड़ से कार तक ले गए रणबीर

कार्यक्रम से बाहर निकलते समय आलिया भट्ट अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं। आसपास मौजूद लोगों और पैपराजी की भीड़ के बीच रणबीर उनके पास पहुंचे और कमर पर हाथ रखकर उन्हें सुरक्षित तरीके से कार तक लेकर गए।

इस दौरान आलिया मुस्कुराती हुई नजर आईं। रणबीर के इस अंदाज को कैमरों ने भी कैद किया।

अलग अंदाज में नजर आए तीनों कलाकार

इस दौरान रणबीर कपूर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। आलिया भट्ट ने नियोन-ग्रीन आउटफिट पहना था, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।

इसी शनिवार को आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर के तौर पर हिस्सा लिया था। वहीं, इसी सप्ताह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी सामने आए हैं।

पैपराजी के व्यवहार पर पहले भी उठे सवाल

सेलेब्स और पैपराजी के बीच प्राइवेसी और तस्वीरें लेने के तरीके को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। सलमान खान ने हाल ही में महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से शूट किए जाने को लेकर पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी।

इसके अलावा नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, मौनी रॉय, जरीन खान और तारा सुतारिया भी अलग-अलग मौकों पर पैपराजी के व्यवहार पर आपत्ति जता चुकी हैं।

आलिया भट्ट भी पहले प्राइवेसी को लेकर पैपराजी से नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। एक पुराने मामले में उन्होंने पैपराजी को निजी जगह में पीछा करने से रोकते हुए अपनी निजता का सम्मान करने की बात कही थी।

About NW-Editor

Check Also

गोविंदा के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तस्वीरों के बीच सुनीता आहूजा का बयान, बोलीं- इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं

मुंबई। अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। गणपति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *