मुंबई में आयोजित एक फैशन शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने साथ रैंप वॉक कर महफिल लूट ली। दोनों ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर के तौर पर रैंप पर एंट्री की। शो के आखिर में दोनों के साथ मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी भी स्टेज पर नजर आए।
रैंप वॉक के दौरान आलिया भट्ट को अपनी साड़ी का पल्लू संभालना पड़ा। बताया गया कि चलते समय किसी का पैर गलती से उनके पल्लू पर आ गया था। हालांकि, आलिया ने स्थिति को संभाल लिया और बिना किसी परेशानी के अपनी वॉक पूरी की। इस दौरान मनीष मल्होत्रा भी उनका पल्लू संभालते दिखाई दिए।
आइवरी साड़ी में नजर आईं आलिया
आलिया भट्ट ने आइवरी रंग की चिकनकारी साड़ी पहनी थी। साड़ी पर बारीक कढ़ाई, सीक्विन वर्क और सिल्वर डिटेलिंग की गई थी। स्कैलप्ड बॉर्डर ने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बनाया।
उन्होंने साड़ी के साथ मॉडर्न बैंडो स्टाइल ब्लाउज और लंबा पारदर्शी घूंघट कैरी किया। ब्लाउज पर एप्लीक वर्क के साथ स्पेगेटी स्ट्रैप्स और स्क्वायर नेकलाइन थी।
आलिया ने व्हाइट गोल्ड में डायमंड और मोती का नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांग टीका और डायमंड जड़े हाथफूल पहने। स्लीक बन, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आई मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया।
शेरवानी में दिखे विक्की कौशल
विक्की कौशल ने मिडनाइट ब्लू और आइवरी रंग का शेरवानी सेट पहना। इसमें व्हाइट कुर्ता, फ्लेयर्ड पैंट और चिकनकारी व सीक्विन वर्क वाली बैंडगला जैकेट शामिल थी।
जैकेट में कॉलर्ड नेक, पैडेड शोल्डर्स, फुल-लेंथ स्लीव्स और साइड स्लिट्स दिए गए थे। विक्की ने इसके साथ सफेद जूती और डायमंड ज्वेलरी पहनी। बैक-स्वेप्ट हेयर और रफ दाढ़ी उनके लुक को अलग अंदाज दे रही थी।
‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे आलिया और विक्की
आलिया भट्ट और विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक भी जारी किए जा चुके हैं। रणबीर कपूर के पोस्टर में उनका इंटेंस अंदाज देखने को मिला, जबकि आलिया का लुक रेट्रो और विंटेज स्टाइल में सामने आया। विक्की कौशल के पोस्टर में उनका गंभीर और दमदार अंदाज नजर आया।
News Wani
