रेडक्रॉस चुनाव परिणाम में धांधली, हाईकोर्ट में देंगे चुनौती: रवि

– वोटर लिस्ट त्रुटिपूर्व, चुनाव अधिकारियों ने नहीं बरती निष्पक्षता
– पत्रकारों से बातचीत करते उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि दुबे।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष व निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही सम्पन्न कराया गया है। चुनाव परिणाम से उनका गुट संतुष्ट नहीं है। परिणाम से असहमति जताते हुए चुनाव को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। उक्त बातें रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव लड़ रहे दुसरे गुट के गुरमीत सिंह के समर्थन में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि दुबे ने कलकेट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। बताया कि उनके संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह द्वारा भी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया था। मंगलवार को हुए चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। उनके प्रत्याशी को देर से वोटर लिस्ट दी गई। अफसरों के हस्तक्षेप से लिस्ट तो मिली जिसमे वोटरों के क्रम संख्या गलत दर्ज थी। मोबाइल नम्बर भी त्रुटिपूर्वक लिखे गये थे। बताया कि चुनाव में केवल आजीवन सदस्यों को वोट देने का अधिकार होता है लेकिन रेगुलर सदस्यो के नाम लिस्ट में शामिल थे। कई वोटरों के पहुँचने पर पहले ही उनके वोट को पड़ जाना बताया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे अफसरों की कार्यशैली ठीक नहीं थी। चुनाव में पूरी तरह निष्पक्षता नहीं बरती गई। परिणाम को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए चुनाव रद्द कराए जाने की मांग की जायेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने पिलाया शरबत

– पावर ग्रिड कारपोरेशन में हुआ भजन व कीर्तन – पावर ग्रिड कारपोरेशन के बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *