Breaking News

रेडक्रॉस ने सैलून संचालक की मदद को बढ़ाया हाथ

– उपलब्ध कराई रोजगार सामग्री, दुकानदार ने जताया आभार
– सैलून संचालक को रोजगार सामग्री देते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने एक जरूरतमंद परिवार की सहायता कर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सोशल मीडिया प्रमुख शहनूर आलम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मसवानी निवासी मोईद सलमानी की आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को संज्ञान में लिया गया। बताया गया कि मोईद सलमानी फुटपाथ पर सैलून का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लंबे समय से अस्वस्थ रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, जिसके चलते वे अपनी दुकान के लिए आवश्यक सामान भी नहीं खरीद पा रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव स्वयं मोईद सलमानी के पास पहुंचे और उनके रोजगार को पुनः गति देने के लिए सैलून में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। सहायता सामग्री में कैंची, कंघी, रेजर, शेविंग ब्रश, बाल झाड़ने का ब्रश, शेविंग क्रीम, फिटकरी, आफ्टर शेव लोशन, मसाज क्रीम, फव्वारा, तौलिया व बाल काटने वाले कपड़े सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल रहे। सहायता प्राप्त कर भावुक हुए मोईद सलमानी ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें अपने रोजगार को फिर से सुचारू रूप से संचालित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

जौहर विश्वविद्यालय कार्रवाई के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

  – राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, छात्रों के भविष्य का हवाला देकर कार्रवाई रोकने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *