Breaking News

वृद्ध की संदिग्ध मौत पर एसपी ने देखा घटनास्थल

– अधीनस्थों को निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश
– घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंगदपुर में वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। देर रात पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो कि बीते ग्यारह जून को ग्राम अंगदपुर में नक्की लाल 70 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच करने तथा साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रॉस ने सैलून संचालक की मदद को बढ़ाया हाथ

– उपलब्ध कराई रोजगार सामग्री, दुकानदार ने जताया आभार – सैलून संचालक को रोजगार सामग्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *