बिहार के नए CM के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय है, बस ऑपचारिक घोषणा बाकी है। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’
सियासी हलचल से जुड़ी कुछ तस्वीरें…




नई सरकार के हाई लाइट्स
- सुबह नीतीश कुमार से जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी मिलने पहुंचे।
- सम्राट चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM हाउस से निकले।
- बीजेपी ऑफिस को फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट्स लगी हैं।
- थोड़ी देर में शिवराज सिंह चौहान बीजेपी विधायक दल के नेता के नाम की पर्ची खोलेंगे।
- बीजेपी विधायक दल का नेता ही बिहार का नया सीएम होगा, जिसकी घोषणा NDA की बैठक में नीतीश करेंगे।
News Wani
