अमौली, फतेहपुर। विकासखंड के बेहटी गांव में रविवार को 60वें दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन नरेश उमराव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। दंगल का संचालन धर्मेंद्र सिंह गायक ने किया।
दंगल में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी पहुंचे। आयोजकों ने कैबिनेट मंत्री सहित विधायकों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
दंगल में बाराबंकी के पहलवान कुलुवा और सुल्तानपुर के विजय के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कुलुवा ने जीत हासिल की। वहीं, उन्नाव के पहलवान मतानी ने भी जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्नाव के विश्वजीत और फिरोजाबाद के लवकुश सहित कई पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। भूपेंद्र यादव समेत अन्य पहलवानों ने भी अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
इस मौके पर दंगल अध्यक्ष अजीत साहू, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, विवेक उमराव, दयाशंकर पहलवान, बाबू उमराव, ओम प्रकाश, श्रीराम उमराव, सनोज उमराव, प्रवीण उमराव, शुभम उमराव, जयदीप उमराव और दिलीप उमराव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
