धाता, फतेहपुर। कस्बे के रामलीला मैदान में एक सप्ताह से चल रहे ऐतिहासिक मेले का समापन रावण दहन के साथ धूमधाम से हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम की सवारी सेना के साथ धाता चौराहे से रवाना होकर कस्बे का भ्रमण करते हुए मेला परिसर पहुंची। सवारी के पहुंचते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, जिसके बाद रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ मेले का समापन हुआ।
News Wani
