Breaking News

खागा में विज्ञान मेले और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने हुनर से जीता सबका दिल

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्चन करके किया।

मेले में विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, नवाचार, लोकनृत्य, मूर्ति निर्माण, पत्र वाचन और वैदिक गणित सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने विद्यार्थियों को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने विक्रम बहादुर सिंह परिहार, बलराम सिंह और वर्षा शुक्ला को श्रीफल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संयोजन दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *