Breaking News

रेवाड़ी बुजुर्ग की रामलीला में धनुष यज्ञ का भव्य मंचन, कलाकारों के अभिनय पर झूम उठे दर्शक

फतेहपुर। मलवां विकासखंड के अंतर्गत रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित सब्जी मंडी में नवयुवक जागरण मंच द्वारा रामलीला के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के तहत धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जय कुमार सिंह जैकी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, अवधेश मिश्रा, संतोष तिवारी एवं जितेंद्र सिंह जीतू मौजूद रहे।

धनुष यज्ञ के दौरान जनक विलाप, रावण-बाणासुर संवाद तथा लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग किए जाने के बाद राजा जनक के मार्मिक विलाप और रावण-बाणासुर के बीच हुए संवादों ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया।

वहीं, लक्ष्मण-परशुराम के तीखे संवादों और कलाकारों की ओजस्वी वाणी ने खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों के जीवंत अभिनय से पूरा रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर समाजसेवी महेश सिंह, विद्याप्रकाश अग्निहोत्री, अजीत कुमार सैनी, डॉ. प्रशांत पांडेय, पीयूष दीक्षित, दारा पटेल, रवि मिश्रा, अरविंद अग्निहोत्री और अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों के शानदार अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *