Breaking News

फतेहपुर के डुबकी गांव में मां काली मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में बांटा गया प्रसाद

फतेहपुर। मलवां विकासखंड के ग्राम डुबकी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मां काली पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मां का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही विधि-विधान से हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

वार्षिकोत्सव के मुख्य यजमान एसके त्रिवेदी, कामता त्रिवेदी और संतोष त्रिवेदी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जितेंद्र शुक्ला, राजू सैनी, आदर्श चौहान, रुद्रांश सिंह चौहान, विजय बहादुर निषाद, बिंदादीन पाल, राजू पाल, फूलचंद लोधी, सत्यम सिंह, प्रभात तिवारी और रवि निषाद सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

मंदिर का यह वार्षिकोत्सव ग्रामीणों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *