Breaking News

फतेहपुर में कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह, 98 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को दिल्ली दरबार होटल में कायस्थ मेधा अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में 98 कायस्थ समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें 40 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियां भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों को 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन भी किया गया।

जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ महासभा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार आनंद स्वरूप श्रीवास्तव अनुरागी, वरिष्ठ सदस्य एवं एडवोकेट हृदयराम श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन की कनिष्ठ सदस्य ऐश्वर्या श्रीवास्तव, नामित सभासद अभिषेक श्रीवास्तव, सीपीएस डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपसभापति डॉ. विवेक श्रीवास्तव और आईआईटी रुड़की से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी गौरव राजन को माल्यार्पण, शॉल, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले 50 कायस्थ बंधुओं और बहनों को मोतियों की माला एवं जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री ने कहा कि कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट होकर राष्ट्रसेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, प्रांतीय महासचिव अंकित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा मंत्री सत्यशील सहाय, प्रदेश आईटी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष डॉ. अरुणा श्रीवास्तव और महामंत्री वर्षा श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *