Breaking News

कोट गांव में निकली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली

– लोगों को जागरुक कर शिक्षा का लिया संकल्प
– स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
खागा, फतेहपुर। धाता ब्लॉक के कोट गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट प्रथम व प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बच्चों ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने गांव की गलियों में घूम-घूम कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी में शामिल बच्चों ने सब पढ़े सब बढ़े, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है आधी रोटी खाएंगे, पर स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा, हमारा संकल्प टूटा जैसे नारों से ग्रामीणों को प्रेरित किया। उनके हाथों में शिक्षा से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां भी थीं जो लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करा रही थीं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जन तक शिक्षा की ज्योति जालना और लोगों को जागरुक कर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना व स्कूल तक लाना है कार्यक्रम में शिक्षकों ने भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं शिक्षकों ने बताया सरकार की मंशा है की कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसमें स्कूल चलो अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर कोट प्रथम इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यजीत सिंह व द्वितीय के जाकिर अली व समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग

– समान कार्य के लिए समान वेतन व ईएसआई कार्ड किया जाए जारी – बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *