Breaking News

पुरातन छात्र को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

– पुरातन छात्र को भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य।
खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय के पूर्व छात्र रहे आलोक कुमार पाल को एसएससी सीजीएल में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने छात्र का बैज अलंकरण, माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आलोक कुमार पाल ने छात्र-छात्राओं को अपनी सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि सही दिशा में कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती हैं। वे बताते हैं कि कक्षा में वह एवरेज छात्र थे घर पर पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे लेकिन अपनी लगन और परिश्रम से सफलता अर्जित की है। यदि निष्ठा एवं लगन के साथ निरंतर प्रयास करते हैं। वह निश्चित रूप से सफल होंगे। प्रधानाचार्य ने भी छात्र को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के बच्चो को छात्र आलोक कुमार पाल से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर कामता प्रसाद, दीपक गुप्ता, दिनेश, रामकुमार, राम सिंह, हुकुम सिंह, आकाश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *