Breaking News

यूपी के 3 जिलों में बदली स्कूल टाइमिंग, 8वीं तक नई व्यवस्था लागू; जानिए क्या हुआ बदलाव

वाराणसी/शाहजहांपुर: प्रदेश में गर्मी का सितम तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. बांदा समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है. मौसम के तल्ख तेवर के चलते कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा रही है. यूपी के दो जिलों के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. चलिए आगे जानते हैं इसके बारे में.

शाहजहांपुर-संतकबीरनगर में भी बदली स्कूल टाइमिंग: शाहजहांपुर और संतकबीर नगर में भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है. कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल अब 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे. इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस आदेश का पालन सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड और सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को करना है.

बनारस में स्कूलों का समय बदला: काशी में कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद परिषदीय राज्यकीय मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे, अभी तक स्कूलों की टाइमिंग 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थी. उन्होंने बताया कि यह आदेश 18 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा. तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बच्चों के लिए यह आदेश कुछ राहत देने वाला होगा, क्योंकि वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त गर्मी और हीट वेव की स्थिति देखने को मिल रही है. पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग ने भी आगे जबरदस्त गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिए हैं जिसके कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव जरूरी माना जा रहा था.

About NW-Editor

Check Also

“गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी: चिकन बिरयानी नदी में फेंकने पर 14 गिरफ्तार”

वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों को गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *