Breaking News

बहराइच में बीमा के पैसों के लिए खौफनाक वारदात: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या, रिश्ते हुए शर्मसार

बहराइच जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पैसों के विवाद में सगे देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि देवर ने पहले भाभी के हाथ-पैर बांधे और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. यह वारदात मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतका आरती (35) के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हाल ही में उसे पति के दुर्घटना बीमा का पैसा मिला था. आरोप है कि इसी रकम को लेकर उसका देवर दिनेश लगातार उस पर दबाव बना रहा था. वह बार-बार पैसों की मांग कर रहा था.

परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात आरती किसी रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रही थी. उसी दौरान आरोपी दिनेश घर पहुंचा और फिर से पैसों की मांग करने लगा. जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो वह गुस्से में आ गया. आरोप है कि उसने पहले आरती के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर पास में रखी कुल्हाड़ी से उस पर कई वार किए. हमले में आरती की मौके पर ही मौत हो गई.

जमीन और पैसों के विवाद की बात

मृतका के भाई ओंकार यादव ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पैसों और जमीन के विवाद के चलते की गई है. उनका कहना है कि आरोपी दिनेश उनकी बहन के हिस्से की जमीन और बीमा की रकम पर कब्जा करना चाहता था. इसी लालच में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

बहराइच में ‘राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान-3.0’ शुरू, लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण पर जोर

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव ने बताया कि 01 अगस्त, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *