Breaking News

शार्ट सर्किट से स्कूली वैन अचानक बनी आग का गोला

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लॉक के पास प्लेवे इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन को चालक ज्ञानेंद्र प्रताप निवासी चित्रांश नगर लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी में पांच बच्चे बैठे हुए थे। जैसे ही करीब सुबह 8 बजे, वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। तो देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्कूली वैन में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिससे दमकल ने आग पर काबू पाया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *