मानव तन ईश्वर की सर्वोत्तम रचनाओं में श्रेष्ठ: मयंक

असोथर, फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन राजा बलि के संपूर्ण जीवन, क्रियाकलापों की मार्मिक व्याख्या की गयी। वामन अवतार का भी दर्शन करवाया गया। असोथर नगर पंचायत के वार्ड पन्द्रह श्री मोटेमहादेव अंतर्गत कृष्णपाल सिंह गौतम के निवास पर चल रही श्रीमद भगवादकथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथाव्यास मयंक बाजपेयी जी महाराज ने कहा कि सभी जीव धारियों में मानव तन ईश्वर अनुपम कृति है जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता की बातों को मानना करना चाहिए सबसे बड़े प्रत्यक्ष भगवान माता-पिता ही होते है जिनके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद है उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है साथ-साथ हर एक माता-पिता को चाहिए कि अपने साथ अपने बच्चों को भागवत कथा सत्संग कीर्तन में अपने साथ जरूर ले जाना चाहिए क्योंकि धर्मिक कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए भगवान के प्रति अनन्य विष्वास रखना चाहिए। कथा में भक्तों की संख्या उमड़ पड़ी है पांडाल भक्तिमय रहा।

About NW-Editor

Check Also

-अगर मतदाता घर पर न मिले तो दी जाएगी नोटिस

– उसके बाद मतदाता सूची से किए जाएंगे बाहर मतदाताओं को फार्म देते बीएलओ। खागा, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *