Breaking News

नशा मुक्ति केंद्र के टॉयलेट में मरीज का शव मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान; जांच शुरू

रुड़की : रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिलने के बाद मामले ने हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 37 वर्षीय आशीष को करीब तीन महीने पहले भंगेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उसका शव केंद्र के शौचालय में मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र संचालक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर शक जाहिर किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां भर्ती अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *