Breaking News

जिला अस्पताल के मंदिर में राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

– जिला अस्पताल के मंदिर में राहगीरों को शरबत पिलाते आयोजक।
फतेहपुर। भीषण गर्मी व तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में प्यासे राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। शरबत वितरण के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक सूर्यसेन ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिससे जरूरतमंदों और राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारी बृजभान सिंह, फार्मासिस्ट लवकुश सिंह, नर्सिंग स्टाफ अनुज कुमार, नीरज कुमार, नागेंद्र कुमार, ट्रेनर आदित्य कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लोगों को शरबत वितरित किया।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *