UP Weather News: रविवार को प्रदेश का औसत तापमान 45°C के करीब है।

HighLights
- अप्रैल में ही अपने प्रचंडतम रूप में आ गई गर्मी
- तापमान ने रविवार को नया रिकार्ड, भीषण गर्मी से उबला लखनऊ
- मौसम विभाग ने जारी की थी लू की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान का नया रिकार्ड बना दिया है। रविवार को प्रदेश का बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा।
राजधानी लखनऊ का दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के 27 अप्रैल तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। रविवार को प्रदेश का औसत तापमान 45°C के करीब है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी से हालात गंभीर हैं। भीषण गर्मी से उत्तर भारत उबलने की कगार पर है। प्रदेश का बांदा आज 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा।
लखनऊ में अधिकतम तापमान 43°C पहुंच गया, जो अप्रैल माह का रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को की चेतावनी जारी की थी। लखनऊ में सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगी थी। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। 47.4°C के साथ आज बांदा देश में सबसे गर्म था।
बांदा सबसे गर्म
बांदा आज देश में सबसे गर्म रहा। यहां 47.4°C तापमान दर्ज किया गया है, अप्रैल में यह रिकॉर्ड तापमान 2022 जैसा है। इसके अलावा प्रयागराज देश में चौथे स्थान पर रहा। यहां पारा 45.5°C रहा। वाराणसी 45°C के पार के साथ पांचवें स्थान पर रहा। मेरठ और आगरा समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। प्रदेश में कहीं-कहीं रात्रि भी भीषण गर्म रहने की संभावना है।
28 अप्रैल से तापमान में 3-5°C गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलेगा। 27 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश के संकेत हैं और मई की शुरुआत तक बारिश का असर जारी रह सकता है। 28 अप्रैल से तापमान में 3-5°C गिरावट के आसार हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 29 और 30 अप्रैल को कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इस दौरान बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
News Wani